चंबा ( ओपी शर्मा ,संवाददाता ),
चंबा शहर के ओबड़ी क्षेत्र में वीरवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया। भारी बारिश के दौरान एक करीब पांच माह का भ्रूण नाले के पानी के साथ बहकर सड़क किनारे बनी नाली में पहुंच गया। घटना का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब चार बजे हुई तेज बारिश के दौरान आईबी कार्यालय के समीप स्थित नाले में बहकर आया भ्रूण स्थानीय लोगों की नजर में आया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है। शुक्रवार को फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम इसकी जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रारंभिक जांच में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण कहां से बहकर आया और इसे किसने नाले में फेंका। पुलिस उस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिससे यह भ्रूण संबंधित हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में भी जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी व्यक्ति की पहचान और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…