Categories: Uncategorized

संगड़ाह में 6.95 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

ला सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को डिटेक्शन सेल, नाहन की टीम गश्त के दौरान संगड़ाह बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी व्यक्ति काफी समय से संगड़ाह-अंधेरी और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/हेरोइन की तस्करी करता है तथा उस दिन भी PWD रेस्ट हाउस संगड़ाह के समीप नशा बेचने की फिराक में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी व्यक्ति की पहचान गोविंद ठाकुर, निवासी गांव एवं डाकघर अंधेरी, तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि 11 जून 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago