Categories: Uncategorized

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चिट्टा, दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठियोग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को 4.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार बुधवार को ठियोग पुलिस थाना की टीम रहीघाट के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 4.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद कार में सवार दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगमोहन (34) पुत्र जय सिंह निवासी गांव नयारी, डाकघर समरकोट, तहसील रोहड़ू जिला शिमला तथा हेमंत मेहता (33) पुत्र जर्मन सिंह निवासी गांव शरण, डाकघर नरैन, तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। जगमोहन वाहन चला रहा था, जबकि हेमंत मेहता उसके साथ कार में सवार था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 78/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा चिट्टे के स्रोत और इसकी सप्लाई चेन से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago