ब्यूरो रिपोर्ट
प्रदेश में जून के महीने की भीषण गर्मी ने मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों को झुलसा दिया है। राज्य के निचले व मैदानी इलाकों में बुधवार को सूर्य देव के तीखे तेवरों से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश का अधिकतम औसत तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।बुधवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ऊना प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। वहीं, प्रमुख पर्यटन स्थलों में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होने से सैलानियों और स्थानीय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शिमला में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और मनाली में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। सिरमौर जिले का पांवटा साहिब 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म रात वाला क्षेत्र रहा।मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल देगा। 11 से 16 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने 11 और 12 जून के लिए येलो तथा ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।13 जून को भी प्रदेश के कई भागों में गरज-चमक और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। 14 जून को हवाओं की रफ्तार कुछ कम होने की संभावना है, लेकिन कई क्षेत्रों में बारिश का दौर बना रहेगा। वहीं 15 और 16 जून को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), कुल्लू, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट बैजनाथ उपमंडल के चौबीन क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने…
केलांग (रंजीत लाहौली ,संवाददाता ), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आज जिला लाहौल के…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा आज…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के 158 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती का मामला…
ब्यूरो रिपोर्ट । बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में कथित धर्म परिवर्तन के आरोपों को…