Categories: Uncategorized

शिक्षा विभाग की बड़ी कवायद, इस महीने हजारों शिक्षक होंगे ट्रांसफर

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश के 158 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती का मामला अब सरकार के लिए बड़ी प्रशासनिक चुनौती बन गया है। शिक्षा विभाग की ओर से 5,623 सेवारत शिक्षकों के समायोजन का प्रस्ताव तैयार किया गया है, लेकिन इसके दूरगामी प्रभावों को देखते हुए सरकार फिलहाल कोई जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है।सूत्रों के अनुसार यदि इन शिक्षकों को सीबीएसई स्कूलों में समायोजित किया जाता है तो उनके स्थान पर अन्य शिक्षकों की नियुक्ति करनी होगी। इससे प्रदेशभर में तबादलों की लंबी श्रृंखला शुरू होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस प्रक्रिया के चलते 10 हजार से अधिक शिक्षकों के तबादले करने पड़ सकते हैं।मामले के व्यापक प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रभाव को देखते हुए सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। शिक्षकों के समायोजन और नई नियुक्तियों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत मंथन किया जा रहा है। यही कारण है कि यह मुद्दा अब मंत्रिमंडल स्तर तक पहुंच चुका है।सरकार ने इस विषय की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया है। समिति विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगी। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था किस प्रकार की जाए ताकि अन्य सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर न पड़े।शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अंतिम निर्णय से पहले प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, रिक्त पदों की स्थिति और संभावित तबादलों के प्रभाव का विस्तृत आकलन जरूरी है। फिलहाल सरकार संतुलित और व्यावहारिक समाधान तलाशने में जुटी हुई है, ताकि शिक्षा व्यवस्था पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago