नादौन में चिट्टे के साथ 2 युवतियों समेत 5 युवक गिरफ्तार, कार से 1.40 ग्राम नशा बरामद

0
32

ब्यूरो रिपोर्ट।

जिला हमीरपुर में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नादौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चिट्टे के एक मामले में दो युवतियों समेत कुल पांच युवाओं को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर संकेत दिया है कि नशे के अवैध कारोबार में अब युवतियों की संलिप्तता भी बढ़ती जा रही है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना नादौन की टीम तरेटी गांव क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान हाई स्कूल तरेटी के समीप पांच युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रथम दृष्टया सभी नशे के प्रभाव में प्रतीत हो रहे थे।संदेह के आधार पर पुलिस ने मौके पर खड़ी कार (एचपी-12एच-3004) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से दो पारदर्शी पन्नियों में चिट्टा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर इसकी कुल मात्रा 1.40 ग्राम पाई गई। पुलिस ने नियमानुसार नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया।तलाशी के दौरान पुलिस को एक काले रंग का पर्स भी मिला, जिसमें पहचान संबंधी दस्तावेज, नकदी तथा कुछ जले हुए नोट बरामद हुए। पुलिस ने इस सामग्री को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखते हैं। आरोपियों की पहचान कुशल कुमार निवासी भूंपल (नादौन), अंकित निवासी जलाड़ी, पंकज कौंडल निवासी भड़ोली (कांगड़ा), अमरजोत निवासी होशियारपुर (पंजाब) तथा तमन्ना निवासी जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ थाना नादौन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : डीएसपीडीएसपी नादौन गौरवजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here