केंद्र सरकार ने किया सम्मानित, शांशा पंचायत के प्रधान प्रशांत शर्मा ने बढ़ाया लाहौल-स्पीति का मान

0
29

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ),

लाहौल। शांशा पंचायत के प्रधान प्रशांत शर्मा ने अपनी मेहनत और विकासोन्मुख कार्यों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। केंद्र सरकार ने उन्हें पंचायत क्षेत्र में बेहतर विकास कार्यों और सतत विकास के लिए किए गए प्रयासों के चलते दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।

यह पुरस्कार देशभर की उन पंचायतों और जनप्रतिनिधियों को दिया जाता है जिन्होंने ग्रामीण विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में शांशा पंचायत ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसकी सराहना अब राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है।

इस सम्मान को लेकर पंचायत क्षेत्र सहित पूरे लाहौल-स्पीति में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि न केवल शांशा पंचायत बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here