Categories: Uncategorized

चिट्टे की लत में फंसी छात्रा से घर के जेवरात मंगवाने का आरोप, बिलासपुर से चंडीगढ़ तक फैला मामला

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय छात्रा को नशे के जाल में फंसाकर उससे घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण मंगवाने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार छात्रा चंडीगढ़ के पास खरड़ में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही थी। वह एक पीजी आवास में रहती थी और पढ़ाई में होनहार मानी जाती थी। परिजनों ने बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ उसे बाहर पढ़ने भेजा था, लेकिन कुछ समय बाद हालात अचानक बदल गए।परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले पीजी संचालक का फोन आया, जिसमें बताया गया कि छात्रा का व्यवहार असामान्य हो गया है। वह कई बार नशे की हालत में नजर आई और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। संचालक ने यह भी बताया कि छात्रा अचानक पीजी छोड़कर चली गई है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है।बेटी के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत चंडीगढ़ पहुंचे और रिश्तेदारों व परिचितों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। करीब दो दिन तक लगातार खोजबीन के बाद उन्हें छात्रा के संभावित ठिकाने की जानकारी मिली।मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने उस युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई, जिससे छात्रा विवाह करने की बात कह रही थी। युवक के परिवार से संपर्क करने पर उन्होंने भी सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों परिवार संयुक्त रूप से चंडीगढ़ पहुंचे और युवती से गुम हुए आभूषणों के संबंध में पूछताछ की।परिवार का दावा है कि पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया कि वह घर से गहने लेकर आई थी। हालांकि, इसी बीच युवती और उसके साथ मौजूद युवक मौके से फरार हो गए।परिजनों ने आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान कुछ लोगों ने पहले छात्रा को चिट्टे (हेरोइन) की लत लगाई और बाद में उसी कमजोरी का फायदा उठाकर उससे घर के कीमती जेवरात मंगवाए। मामले में एक युवक सहित अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवती और संबंधित लोगों की तलाश जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के गिरीपुल में स्थित हरि ओम गोशाला के समीप सहानी…

13 hours ago

भारी बारिश से हरिपुरधार में जनजीवन प्रभावित, 12 मुख्य सड़कें बंद; युद्ध स्तर पर बहाली में जुटा विभाग

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार, 21 जुलाई। हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों…

15 hours ago

राजगढ़ में कार से 3.55 ग्राम चिट्टा बरामद, ठियोग का 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

17 hours ago

दूसरी पत्नी को पारिवारिक पेंशन से वंचित नहीं कर सकती सरकार: हिमाचल हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में…

20 hours ago

वोल्वो बस से 1.645 किलो चरस बरामद, हरियाणा और कुल्लू के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

2 days ago

दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला), 19 जुलाई। तहसील एवं थाना नेरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुजारली के…

2 days ago