Categories: Uncategorized

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, चिट्टा और चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट ।

नूरपुर: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक ही दिन में दो बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पकड़े गए सभी आरोपी पड़ोसी जिला चम्बा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चिट्टा और चरस बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस टीम चक्की पुल (कंडवाल) के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से आ रही एक काले रंग की ऑल्टो कार को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार चार युवकों के कब्जे से 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ और वाहन को जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दरवेश नाथ, कमलेश कुमार, नितिन सिंह और विकास कुमार के रूप में हुई है।वहीं दूसरे मामले में सीआईए नूरपुर की टीम ने बस स्टॉप नियाद (गुरचाल) के पास संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 512 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रमेश चंद निवासी गांव डोभी, उपतहसील साहो, जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस: एसपीइन दोनों मामलों की पुष्टि एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इन तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशा कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।एसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के गिरीपुल में स्थित हरि ओम गोशाला के समीप सहानी…

12 hours ago

भारी बारिश से हरिपुरधार में जनजीवन प्रभावित, 12 मुख्य सड़कें बंद; युद्ध स्तर पर बहाली में जुटा विभाग

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार, 21 जुलाई। हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों…

13 hours ago

राजगढ़ में कार से 3.55 ग्राम चिट्टा बरामद, ठियोग का 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

15 hours ago

दूसरी पत्नी को पारिवारिक पेंशन से वंचित नहीं कर सकती सरकार: हिमाचल हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में…

19 hours ago

वोल्वो बस से 1.645 किलो चरस बरामद, हरियाणा और कुल्लू के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 day ago

दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला), 19 जुलाई। तहसील एवं थाना नेरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुजारली के…

2 days ago