ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन ने भेंट किए पीतल के दो भव्य शेर

0
29

ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा,संवाददाता० ),

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन की ओर से पीतल के दो भव्य शेर भेंट किए गए हैं। इन शेरों को मंदिर परिसर में शेरांवाली माता ज्वाला सिद्ध मूर्ति के प्रांगण के दोनों ओर स्थापित किया गया है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार प्रत्येक शेर का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल है तथा उनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। शेरों की आकर्षक बनावट और भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु इन शेरों के साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं।

डोगरा बटालियन द्वारा की गई इस भेंट से मंदिर परिसर की सुंदरता और भव्यता में और अधिक वृद्धि हुई है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मां ज्वालामुखी के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here