सिरमौर जिला में भाजपा को जिला परिषद में फिर मिला पूर्ण बहुमत,

0
57

नाहन ( संध्या कश्यप ,सम्वाददाता ),

नाहन: सिरमौर जिला में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को जिला परिषद के चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है और जिला में दोबारा भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला परिषद बनने जा रही है यह बात नाहन में मीडिया को जारी बयान में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहीं।

उन्होंने कहा कि जिला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के गृह क्षेत्र रेणुका जी और मंत्री हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र शिलाई में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है उन्होंने कहा कि जिला में 17 जिला परिषद की सीटों में से 11 सीटों के परिणाम सामने आए हैं जिसमें से 11 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली है उन्होंने कहा कि जिला परिषद के चुनावी परिणाम मौजूदा सरकार की नाकामी का नतीजा है और इस जनमत में दर्शाता है कि मौजूदा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है उन्होंने कहा कि झूठे वायदे प्रदेश की जनता से मौजूदा सरकार ने किए थे जिसका खामियाजा अब कांग्रेस को चुकाना पड़ रहा है वहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here