Categories: Uncategorized

स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान: सनारसा स्कूल में बच्चों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेग,संवाददाता ),

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान के तहत 29 मई को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनारसा में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ भारत, स्वच्छ गांव और ओज़ोन परत संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी समाज को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर ने कहा कि बच्चों की भागीदारी से ऐसे अभियान और अधिक प्रभावी बनते हैं तथा आने वाली पीढ़ी में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago