( ब्यूरो रिपोर्ट ),
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जेबीटी पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 13, 14 और 16 जून को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…