Categories: Uncategorized

ऊना के बसाल में भीषण अग्निकांड: 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख, प्रवासी मजदूरों का सब कुछ स्वाहा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बसाल इलाके में मंगलवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में प्रवासी मजदूरों का आशियाना, घरेलू सामान और कई वाहन पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भयावह घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बसाल क्षेत्र में स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग भड़क उठी। उस समय चल रही तेज हवाओं ने आग को तेजी से फैलने में मदद की, जिसके चलते कुछ ही देर में आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक झुग्गियां धू-धू कर जलती रहीं और वहां रहने वाले मजदूरों का वर्षों की मेहनत से जुटाया सामान पलभर में राख हो गया।

आग लगते ही स्थानीय लोगों और प्रवासी मजदूरों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो पाया। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर सुरेश कुमार के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में राकेश, गुरमेल, नरेश, मुकेश जसवाल और जरनैल सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और उसे आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा प्रभावित मजदूरों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि उन्हें जल्द राहत और सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।

फायर ऑफिसर सुरेश कुमार ने बताया कि आग में करीब 100 से अधिक झुग्गियां जलकर नष्ट हो गई हैं। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

9 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago