Categories: Uncategorized

पंचायत चुनावी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र राम रत्न निवासी गांव डवारू, दाड़लाघाट के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार यह घटना 25 मई की बताई जा रही है।

शिकायतकर्ता दीपक कुमार उर्फ शशि पुत्र राम दत्त शर्मा निवासी गांव कोटला पुजारिया ने पुलिस को बताया कि वह और अश्वनी जालपा माता मंदिर स्यार पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात कुनाल पुत्र पाली निवासी स्यार से हुई। इसके बाद तीनों शराब लेकर गांव के पास जंगल की ओर चले गए और देर शाम तक वहीं बैठे रहे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पंचायत चुनाव को लेकर बातचीत शुरू हुई। अश्वनी द्वारा कुनाल के रिश्तेदार की चुनाव में हार की बात कहने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों के बीच पहले बहस हुई और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई।

शिकायत के मुताबिक बाद में तीनों तपन पुत्र मस्तराम निवासी स्यार के घर पहुंचे, जहां शराब पीते समय दोनों के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ गया। स्थिति को शांत करने के लिए कुनाल को कमरे के अंदर बैठाया गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद कुनाल गुस्से में बाहर आया और उसने अश्वनी को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह बालकनी से नीचे गिर गया।

घटना के बाद घायल अश्वनी को तुरंत अर्की अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता-पिता के बाद सरकार बनी सहारा, सुख आश्रय योजना से मिली नई उम्मीद

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। माता-पिता का साया उठ जाने के बाद जीवन की कठिनाइयों से जूझ…

8 hours ago

20 डोगरा बटालियन ने मां ज्वालाजी को चढ़ाई पारंपरिक बकरे की भेंट

ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा , संवाददाता ), भारतीय सेना की 20 डोगरा बटालियन ने शनिवार…

1 day ago

60 करोड़ से होगा कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन 11 जुलाई। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम…

1 day ago

सोलन में सनसनी: पत्नी की हत्या की साजिश नाकाम, 80 मीटर गहरी खाई में फेंकने वाले तीन आरोपी आधे घंटे में गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली…

1 day ago

सरकारी CBSE स्कूलों में 1000 से ज्यादा नए शिक्षक पद मंजूर, 145 स्कूलों में नियुक्ति का रास्ता साफ

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सीबीएसई संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था…

1 day ago

पशु को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, बैंक कर्मचारी की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 days ago