कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर )
रांगचा वार्ड नंबर-1 में विधायक ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र में भागीदारी की अपील
केलांग। पंचायतें भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं और ग्रामीण विकास की आधारशिला मानी जाती हैं। पंचायत चुनाव केवल जनप्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।
इसी कड़ी में लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने सोमवार को अपनी पंचायत कोकसर के पोलिंग बूथ नंबर-1 रांगचा में पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए और मतदान केंद्र पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता की भागीदारी में निहित होती है। जब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, तभी लोकतंत्र मजबूत होता है और विकास को सही दिशा मिलती है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पंचायतें गांव की सरकार होती हैं और इनके माध्यम से विकास योजनाएं सीधे आम लोगों तक पहुंचती हैं। ऐसे में सही प्रतिनिधि का चुनाव करना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…