Categories: Uncategorized

बिलासपुर की टाली पंचायत में प्रधान पद का चुनाव स्थगित, दो प्रत्याशियों पर जानकारी छिपाने का आरोप

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से पंचायत चुनावों के बीच एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्री नयना देवी जी विकास खंड की ग्राम पंचायत टाली में सोमवार (26 मई) को होने वाला प्रधान पद का चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थगित कर दिया है। यह फैसला चुनाव लड़ रही दो महिला प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने के आरोप सामने आने के बाद लिया गया।

जानकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए कमलेश पत्नी राम कृष्ण और मीरा देवी पत्नी जय पाल चुनाव मैदान में थीं। जांच के दौरान पता चला कि दोनों प्रत्याशी सरकारी दायित्व निभा रही हैं। कमलेश मिड-डे मील कार्यकर्ता हैं, जबकि मीरा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान अपने सरकारी पद की जानकारी चुनाव आयोग से साझा नहीं की। मामले की शिकायत और जांच के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रधान पद के चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए।

जिला पंचायत निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना का हवाला देते हुए इसकी पुष्टि की है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि प्रधान पद से जुड़े सभी नामांकन पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को सीलबंद कर सुरक्षित रखा जाए। ये दस्तावेज रिटर्निंग अधिकारी की अभिरक्षा में रहेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत टाली में केवल प्रधान पद का चुनाव स्थगित किया गया है। पंचायत के अन्य पदों जैसे वार्ड पंच आदि के लिए मतदान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता-पिता के बाद सरकार बनी सहारा, सुख आश्रय योजना से मिली नई उम्मीद

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। माता-पिता का साया उठ जाने के बाद जीवन की कठिनाइयों से जूझ…

3 hours ago

20 डोगरा बटालियन ने मां ज्वालाजी को चढ़ाई पारंपरिक बकरे की भेंट

ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा , संवाददाता ), भारतीय सेना की 20 डोगरा बटालियन ने शनिवार…

22 hours ago

60 करोड़ से होगा कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन 11 जुलाई। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम…

1 day ago

सोलन में सनसनी: पत्नी की हत्या की साजिश नाकाम, 80 मीटर गहरी खाई में फेंकने वाले तीन आरोपी आधे घंटे में गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली…

1 day ago

सरकारी CBSE स्कूलों में 1000 से ज्यादा नए शिक्षक पद मंजूर, 145 स्कूलों में नियुक्ति का रास्ता साफ

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सीबीएसई संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था…

1 day ago

पशु को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, बैंक कर्मचारी की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 days ago