एसजेवीएन के रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

0
22

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

एसजेवीएन के रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 16 मई से 31 मई 2026 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कार्यालय परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत गड़ेज के कोयल गांव में कचरे के पृथक्करण को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रामपुर से आए सहायक पर्यावरण अभियंता एवं क्षेत्रीय अधिकारी ई. दीपक डोगरा ने उपस्थित महिलाओं को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कचरे का सही प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद आवश्यक है।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह ने कहा कि रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि निगम की सामाजिक दायित्व नीति के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को स्वच्छ बनाने के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है और इसी उद्देश्य से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here