कांगड़ा जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

0
32

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

Himachal Pradesh के Kangra जिला कारागार में एक सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जेल की कोठरी में बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

मृतक की पहचान विवेक निवासी खनियारा, Dharamshala के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम जेल सेल से चीखने की आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जेल कर्मचारियों ने देखा कि विवेक लोहे की रॉड से चिपका हुआ था। इसके बाद उसे तुरंत बेहोशी की हालत में धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे Dr. Rajendra Prasad Government Medical College टांडा रेफर कर दिया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि कैदी को जेल सेल में करंट लगा था।

जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। वहीं पुलिस भी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here