पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत जिला में सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त किरण भड़ाना

0
45

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता )

केलांग…..14 मई,2026…….जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव पहले चरण में 26 मई, दसरे चरण में 28 मई और तीसरे चरण में 30 मई को होना निर्धारित है। जिसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 मई, 28 मई और 30 मई, 2026 को संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आम चुनाव 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जिन पंचायत क्षेत्रों में इन तिथियों को मतदान होना है, वहां सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान, दुकानें तथा वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे। यह अवकाश दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी सवैतनिक रहेगा। इसके अतिरिक्त बताया कि जिन कर्मचारियों का मतदान किसी अन्य पंचायत क्षेत्र में है और वे राज्य के किसी दूसरे स्थान पर कार्यरत हैं, उन्हें मतदान करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी को संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here