Categories: Uncategorized

10वीं में कंपार्टमेंट आने से तनाव में था नाबालिग, घर में फंदा लगाकर दी जान

ब्यूरो रिपोर्ट।

पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम पंचायत के गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग युवक ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को घोषित हुए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में नाबालिग छात्र की कंपार्टमेंट आई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना का पता चलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और घर में मातम छा गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी संदीप धवल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 hours ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

4 hours ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

13 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago