नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह बइला और रेणुका जी को जोड़ने वाले मुख्य जलाल पुल पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 38 वर्षीय रमेश्वर, निवासी गांव तिरमली के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, रमेश्वर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव (Mental Stress) में था। सोमवार सुबह जैसे ही राहगीरों ने पुल पर शव देखा, तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल ददाहू भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की असल वजह क्या है।
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…