Categories: Uncategorized

93.7 प्रतिशत अंक हासिल कर पारुल ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

निशेष शर्मा राजगढ़।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा पारुल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 में से 656 अंक प्राप्त किए हैं। लगभग 93.7 प्रतिशत अंकों के साथ पारुल ने विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
पारुल को एक अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रा के रूप में जाना जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेल गतिविधियों में भी विशेष रुचि रखती है और एक अच्छी खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने पारुल को इस उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
पारुल के पिता देशराज और माता सुमन देवी ने अपनी पुत्री की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। पारुल ने बताया कि वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है।
विद्यालय के प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा आरुषि ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। अब पारुल ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है।
विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

1 day ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

2 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

2 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

2 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

3 days ago