Categories: Uncategorized

सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

पुलिस को 5 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि विवंता मॉल की पार्किंग में कुछ युवक नशे का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर एक टीयूवी गाड़ी में बैठे तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.07 ग्राम चिट्टा और 29 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंदर बत्ता निवासी सोलन, तेज सिंह निवासी कसौली और शुभम ठाकुर निवासी शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बरामद चिट्टा जीरकपुर से खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर मनदीप सिंह को जीरकपुर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। अब तक पुलिस कुल 12.48 ग्राम चिट्टा बरामद कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि दो आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

7 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

7 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

18 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago