Categories: Uncategorized

नाहन में बंदरों का आतंक: स्कूल से लौट रहे 8वीं कक्षा के स्टूडेंट पर किया हमला, बच्चे को आया पैर में फ्रैक्चर

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

नाहन शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में रानीताल के छोटे गेट के पास स्कूल से घर लौट रहे कार्मेल कान्वेंट स्कुल के 8वीं कक्षा में पढ़ रहे वैभव पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरो के इस हमले से वैभव पुत्र आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया।जानकारी के अनुसार छात्र दोपहर के समय स्कूल से अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वैभव रानीताल छोटे गेट के पास पहुंचा तो वहां बंदरो ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में बच्चा सड़क पर गिर गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को बंदरों से बचाया और परिजनों को सूचना दी। घायल छात्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर होने की बात कही जिसके बाद बच्चे के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहन शहर में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

7 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

7 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

18 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago