Categories: Uncategorized

नाहन-रेणुका रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार से 6.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , सवाददाता),

सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेणुका जी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 06 मई  को थाना रेणुका जी की पुलिस टीम खदाल मंदिर मोड़ के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार नंबर HP 63C 2969 में नाहन की ओर से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर रेणुका जी की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने खदाल मंदिर से आगे नाहन-रेणुका जी सड़क पर तुरंत नाकाबंदी कर दी।नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान रोहित परमार पुत्र स्वर्गीय शिवपाल निवासी गांव एवं डाकघर ददाहु, जिला सिरमौर के रूप में बताई, जबकि साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बलिन्द्र सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी गांव खेना, डाकघर कंगटा फलग, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर बताया।पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में रखे सिगरेट के पैकेट से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने इस संबंध में थाना रेणुका जी में धारा 21 और 29 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

7 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

8 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

18 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago