Categories: Uncategorized

पंचायत चुनाव प्रक्रिया में अव्यवस्था पर सीटू ने उठाए सवाल, उम्मीदवारों को सत्यापन में हो रही परेशानी

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि ग्राम पंचायत लाना बाका में पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण चुनाव लड़ने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पंचायत लाना बाका से वार्ड सदस्य पद के लिए राकेश कुमार और अर्चना देवी, जबकि उपप्रधान पद के लिए राकेश कुमार को “अनुबंध-1” सत्यापित करवाने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अभ्यर्थियों से किसी क्लास-1 अधिकारी से सत्यापन करवाने के लिए कहा जा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इतनी कम अवधि में ऐसे अधिकारियों तक पहुंच पाना बेहद कठिन है।

आशीष कुमार ने कहा कि गांवों के स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और अधिकांश अधिकारी स्वयं पटवारी से रिपोर्ट लगाने की बात कर रहे हैं, जिससे उम्मीदवारों को बार-बार भटकना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली स्थिति बन चुकी है।

सीटू नेता ने प्रशासन से मांग की कि तुरंत स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर पंचायत स्तर पर ही सत्यापन की सरल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम ग्रामीण बिना अनावश्यक बाधाओं के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकें।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो ग्रामीणों में भारी रोष पैदा होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

7 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

8 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

18 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago