Categories: Uncategorized

छोटे भाई को बचाने कूदा बड़ा भाई, पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

हेमंत चौहान नोहरा धार

नोहराधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवामानल में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। गांव के दो मासूम सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई घर के समीप जंगल में अपनी बकरियों और अन्य पशुओं को चराने गए हुए थे। इसी दौरान खेलते-खेलते छोटे भाई का पैर अचानक फिसल गया और वह खड्ड में जा गिरा। छोटे भाई को पानी में डूबता देख बड़े भाई ने उसे बचाने के लिए बिना देर किए खड्ड में छलांग लगा दी।
बताया जा रहा है कि बड़ा भाई बोलने और सुनने में असमर्थ था, जिस कारण वह मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा सका। देखते ही देखते दोनों भाई पानी की गहराई में फंस गए और उनकी डूबने से मौत हो गई।
जब तक बच्चों के पिता मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों बच्चे खड्ड के किनारे पानी में तैरते मिले। यह दृश्य देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तुरंत 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नोहराधार अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना नौहराधार की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। तहसीलदार नौहराधार ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान की। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेजा गया है तथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देवामानल क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर आंख नम है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

7 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

8 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

18 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago