Categories: Uncategorized

11 और 12 मई के लिए येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

(ब्यूरो रिपोर्ट )

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम खराब बना रह सकता है।
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार, 11 मई और 12 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 10 मई से सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
शिमला, जुब्बरहट्टी, सुंदरनगर, जोत और कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 31 मिलीमीटर बारिश संगड़ाह में दर्ज की गई। इसके अलावा शिमला में 18 मिमी, नाहन में 13.2 मिमी, मंडी में 7.6 मिमी, काहू में 7.4 मिमी, बर्थिन में 6.2 मिमी तथा सराहन में 5.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सोलन, पालमपुर और जटन बैराज में 5.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार सेओबाग क्षेत्र में तेज हवाएं चलीं, जबकि शिमला के ऊपरी इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि से बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं।
विभाग ने 11 और 12 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
तापमान की बात करें तो ताबो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊना सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तथा अधिकतम तापमान में 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

7 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

8 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

18 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago