Categories: Uncategorized

HPBOSE 12वीं परीक्षा परिणाम: सिरमौर की आरुषि ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

(ब्यूरो रिपोर्ट )

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सिरमौर जिले की छात्रा आरुषि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। आरुषि की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।/

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धरीयार की छात्रा आरुषि ने आर्ट्स संकाय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने न केवल अपने संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि ओवरऑल मेरिट सूची में भी दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

आरुषि एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता नीरज कुमार किसान हैं, जबकि माता सुमन गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आरुषि ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

आरुषि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सिविल सेवा में जाने का रहा है और आगे भी वह इसी लक्ष्य को लेकर मेहनत जारी रखेंगी।

परिजनों के अनुसार, आरुषि रोजाना सुबह 4:30 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं और देर रात तक मेहनत करती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह घर और खेत के कामों में भी अपने माता-पिता का हाथ बंटाती थीं।

स्कूल प्रबंधन ने जताई खुशी

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने छात्रा की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि सरकारी स्कूल की छात्रा का प्रदेश स्तर पर मेरिट सूची में स्थान बनाना पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आरुषि की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग स्कूल की बेटियों ने लहराया परचम, 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शानदार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो रिपोर्ट ) पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक…

4 hours ago

सिरमौर के टटियाना में अनोखी परंपरा: लकी ड्रॉ से चुने गए पंचायत प्रतिनिधि,

ब्यूरो रिपोर्ट। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शाटी पाशी का चौंतरा और ग्राम पंचायत टटियाना में…

23 hours ago

ऊना में बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। ऊना जिले के संतोषगढ़–नंगड़ा सड़क पर शनिवार देर शाम एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की…

1 day ago

धर्मपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गुप्त सूचना…

2 days ago

रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता नाबालिग बालिका शिमला ISBT से सकुशल बरामद

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा…

2 days ago

नाहन में योगी ठाकुर ने दिखाई इंसानियत, घड़ी बेचने को मजबूर असम के बुजुर्ग को दिया आर्थिक सहारा

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर के गुन्नू घाट क्षेत्र में एक भावुक…

2 days ago