Categories: Uncategorized

ठियोग स्कूल की बेटियों ने लहराया परचम, 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शानदार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो रिपोर्ट )

पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय के तीनों संकायों का रिजल्ट बेहतरीन रहा, जबकि विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया गया।

विज्ञान संकाय में 21 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें यशस्विनी सिंह ने 85 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। सारिका ने 83.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और आयुषी ने 83.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में भुवनेश्वरी चंदेल ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा वर्मा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अनामिका 89 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

कला संकाय का परीक्षा परिणाम 98.46 प्रतिशत रहा। तमन्ना शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। कशिश ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा न्यासा शर्मा ने 93.89 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रतन सिंह वर्मा ने सभी छात्राओं और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य हासिल करें और विद्यालय का नाम रोशन करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

12 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

16 minutes ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

30 minutes ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

8 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

8 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

19 hours ago