शिमला ( विकास शर्मा , ब्युरी चीफ ),
शिमला के पंथाघाटी क्षेत्र से 30 अप्रैल 2026 को एक 62 वर्षीय महिला बिना बताए घर से चली गई थीं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कुसुम्पटी ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों, परिवहन केंद्रों और संभावित इलाकों में तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयास और तकनीकी सहायता के आधार पर महिला को आईएसबीटी शिमला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस टीम ने महिला की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और बाद में उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जिला पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से महिला सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकीं।


