नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता),
पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में चूरापोस्त बरामद किया है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त पर थी और नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पबयाना के पास एक मुखबिर से सूचना मिली कि रामलाल शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी गांव भनोग, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर, अपने ट्रक नंबर HP71A-6099 में चूरापोस्त की खेप लेकर सोलन से राजगढ़ की ओर आ रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बटोल (सनौरा) के पास मुख्य सड़क पर ट्रक को रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान रामलाल शर्मा के रूप में बताई। जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसकी बॉडी के अंदर पॉलिथीन के लिफाफों में 9.346 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 15, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया जारी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…