नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता),
स्पेशल डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने गश्त और मादक पदार्थों से संबंधित गुप्त सूचनाएँ एकत्र करते समय एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम विश्वकर्मा चौक पर मौजूद थी, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हेरोइन/स्मैक खरीदकर पांवटा साहिब की ओर आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यमुना पुल के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति वहां आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश पुत्र गम्भु राम, निवासी गांव च्याना, डाकघर शिलाई, तहसील व थाना शिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से माचिस की डिब्बी में छिपाकर रखी गई 1.74 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था तथा किन लोगों को सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…