जंगल में शिकार बना जानलेवा: गोली लगने से युवक की मौत, हादसा या लापरवाही—जांच में जुटी पुलिस

0
319

ब्यूरो रिपोर्ट।

अर्की उपमंडल के भूमती क्षेत्र के जमरोटी गाँव में शिकार के दौरान हुई गोलीबारी ने एक व्यक्ति की जान ले ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, मृतक अपने एक साथी के साथ गाँव से सटे घने जंगल में शिकार के लिए गया था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे उसे जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली उसकी अपनी बंदूक से दुर्घटनावश चली या उसके साथी की लापरवाही से यह हादसा हुआ।घटना के बाद घायल को तुरंत जंगल से निकालकर नागरिक अस्पताल अर्की पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक रक्तस्राव के चलते उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है, जो वीरवार को किया जाएगा। पुलिस मृतक के साथ मौजूद व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।यह घटना अवैध शिकार और हथियारों के असुरक्षित इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here