छोटा शिमला में पुलिस की सराहनीय पहल: लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलाया

0
33

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ)

छोटा शिमला क्षेत्र में एक अज्ञात व मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया।

26 अप्रैल 2026 की रात पुलिस थाना छोटा शिमला को सूचना मिली कि नेगी ढाबा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति से पूछताछ की।

जांच के दौरान उसकी पहचान कर पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों का पता लगाया और उसके भाई से संपर्क किया। परिजनों के अनुरोध पर व्यक्ति को सुरक्षित बस स्टैंड पहुंचाकर देहरादून जाने वाली बस में बिठाया गया।

पुलिस ने यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बस कंडक्टर को परिजनों का नंबर दिया और बस की जानकारी भी परिवार को साझा की, जिससे लगातार संपर्क बना रहा।

अगली सुबह परिजनों ने पुष्टि की कि व्यक्ति सुरक्षित देहरादून पहुंच गया है।

जिला शिमला पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here