Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में SIU की बड़ी कार्रवाई: 11.16 ग्राम चिट्टे के साथ सहारनपुर का आरोपी गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी  कड़ी में पुलिस ने एक और सफलता  हासिल करते हुए एक व्यक्ति को  11.16 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस से  मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण इकाई(SIU) टीम गश्त व मादक पदार्थ में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करते हुए  रैनबैक्सी चौक पांवटा साहिब के पास मौजूद थी तो गुप्त सूत्र से  सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति  जो सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है  काफी समय से पाँवटा तथा आसपास के ईलाका में चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है जो अभी भी अपनी मोटर साईकिल नम्बर HR71A-4659 में चिट्टा/स्मैक लेकर विद्या पीठ सीनियर सैकेन्डरी स्कूल केदारपुर के पिछली तरफ बने निर्माणाधीन मकान के सामने खेत में खड़ा है तथा चिट्टा/समैक बेचने की कोशिश में है, जिसने चिट्टा/स्मैक अपने हैल्मेट के अन्दर छुपाकर रखा है। सूचना पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी को दबोचा व तलाशी करने पर उसके हाथ में पकड़ें हैलमैट में  फॉम के अन्दर कुल वजन 11.16  ग्राम चिट्टा/समैक बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान मुर्तजा उर्फ फरमान पुत्र मुखतार निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा  21,25-61-1985 ND&PS ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से यह चिट्टा/स्मैक की खेप लाया था तथा किन्हें सप्लाई करने  की फिराक में था ताकि इस पूरे रैकेट को पकड़ा जा सके। वहीँ पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि नशा तस्करों की अधिक से अधिक जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवा कर नशा मुक्त सिरमौर बनाने के लिये पुलिस का सहयोग करें। यह जानकारी गुप्त रखी जाती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

3 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

3 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

4 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

11 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

12 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

22 hours ago