Categories: Uncategorized

पीएम श्री स्कूल ठियोग में लोकतांत्रिक तरीके से काउंसिल चयन, छात्रों में दिखा उत्साह

शिमला (विकास शर्मा , संवाददाता ),

आज पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग जिसे कि सीबीएसई बोर्ड से पंजीकृत किया गया है आज बैग फ्री दिवस के मौके पर विद्यालय में हैड गर्ल व हैड बाॅय के साथ-साथ चारों सदन के प्रभारियों व विद्यालय काॅउंसिल का चयन किया गया।इस प्रक्रिया में हैड गर्ल, हैड बाॅय और वाइस-हैडगर्ल का चयन चुनाव के द्वारा किया ।
अहिल्या सदन में बारहवीं कक्षा की छात्रा स्नेहा कैप्टन,ग्यारहवीं कक्षा के छात्र उत्कर्ष एसिस्टैंट जबकि दसवीं कक्षा की छात्रा अंकिता वाइस-कैप्टन व नवम कक्षा से आंचल एसिस्टैं चुना गया।
इन्दिरा सदन में बारहवीं कक्षा की छात्रा अदिति कैप्टन, ग्यारहवीं कक्षा के छात्र दिक्षित एसिस्टैंट जबकी दसवीं कक्षा इषिता वाइस-कैप्टन तथा नवम कक्षा के छात्र आरव शर्मा को एसिस्टैंट चुना गया।
पद्मिनी सदन में बारहवीं कक्षा की छात्रा श्रेया को कैप्टन, ग्यारहवीं कक्षा के छात्र परीक्षित एसिस्टैंट जबकि दसवीं कक्षा की छात्रा अंकिता खाची को वाइस-कैप्टन तथा नवम कक्षा की छात्रा प्रयांशिका को एसिस्टैंट चुना गया।
चौथे सदन रानी झाँसी सदन से बारहवीं कक्षा की छात्रा निवेदिका को कैप्टन, दसवीं कक्षा की खुशबू को एसिस्टैंट व दसवीं कक्षा की छात्रा मानवी वाइस-कैप्टन तथा ग्यारहवीं कक्षा के छात्र शौर्य को एसिस्टैंट चुना गया।
स्पोर्ट्स कैप्टन अंशुल गौतम व शिवाक्षी वर्मा को वाइस-कैप्टन।
डिसिप्लेन कैप्टन के रूप में एंजल और वाइस-कैप्टन शुभांगी को बनाया गया।
हैड गर्ल के चुनाव में सुहाना रंजन 265 मत प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंदी दिव्यांशी को 127 मतों से शिकस्त दी।
हैड बाॅय के लिए हुए मुकाबले में शुभ शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को 34 मतों से मात दी।
वाइस-हैडगर्ल के लिए हुए मुकाबले में समृद्धि हेटा ने 229 मत प्राप्त करते हुए आरूषि को 69 मतों से हराया।
चुनाव प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा प्रदीप कंवर ने शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाया।चुनाव के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर रतन सिंह वर्मा ने इस कार्य के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए काॅउंसिल के सभी चयनित सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने की बात कही।डाक्टर रतन सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि इन कार्य का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
इस सारी प्रक्रिया को मुकम्मल करने के उपरान्त छात्राओं को हैल्थ और हाइजीन के बारे में जागरूकता सत्र का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

3 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

3 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

4 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

11 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

12 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

22 hours ago