शिमला (विकास शर्मा , संवाददाता ),
शिमला जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना चोपल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति क्यारी नाला की ओर चरस बेचने के इरादे से आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को रोक लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रेम सिंह निवासी गांव शीलन, तहसील चोपल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 130 ग्राम चरस/भांग बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि मामले की जांच जारी है।


