( ब्यूरो रिपोर्ट )
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की कचौली पंचायत के गांव साई ब्राह्मणा की रहने वाली शीला देवी को मुख्यमंत्री सहारा योजना में गलती से मृत दिखाने का मामला अब ठीक कर दिया गया है। मीडिया में मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल में सुधार करते हुए महिला की स्थिति ‘अलाइव’ कर दी है। इससे परिवार ने राहत की सांस ली है।
64 वर्षीय शीला देवी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और बिस्तर पर हैं। परिजनों के अनुसार, उन्हें साल 2018 में अटैक पड़ा था, जिसके बाद उनका इलाज आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चंडीगढ़ और फिलहाल एम्स में चल रहा है।
परिवार ने साल 2023 में सहारा योजना के तहत पेंशन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उन्हें अप्रैल 2023 में पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपए मिले और जुलाई 2025 तक कुल 14 किस्तें मिल चुकी थीं।
दिसंबर 2025 में ई-केवाईसी के दौरान यह मामला सामने आया, जब पोर्टल पर शीला देवी को करीब 6 महीने पहले मृत दिखाया गया था। इसके बाद परिजनों ने कई बार विभाग के चक्कर लगाए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि यह तकनीकी गलती थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रुकी हुई पेंशन भी जल्द जारी कर दी जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…