Categories: Uncategorized

“जनता परेशान, भाजपा मस्त” — रैली में सिलेंडरों के इस्तेमाल पर कांग्रेस का तीखा प्रहार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

कांग्रेस मंडल प्रधान ज्ञान चौधरी ने भाजपा की शिमला में आयोजित तथाकथित “महिला आक्रोश रैली” पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी कमी से परेशान है, गरीब परिवारों और प्रवासी मजदूरों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही, वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी राजनीतिक रैलियों और भंडारों में खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गैस की कमी को देखते हुए शादी-विवाह तथा अन्य बड़े समारोहों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पर स्पष्ट प्रतिबंध लगाया हुआ है, ताकि आम लोगों को घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद भाजपा नेताओं की रैली में बड़ी संख्या में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
 ज्ञान चौधरी ने कहा कि आखिर भाजपा को इतने घरेलू सिलेंडर कहां से उपलब्ध हुए? जब आम जनता गैस के लिए परेशान घूम रही है, तब भाजपा नेताओं के लिए नियम और कानून अलग क्यों हैं? उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उन्होंने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में ही संसद में पारित हो चुका है। ऐसे में आज “आक्रोश रैली” निकालना केवल राजनीतिक नौटंकी और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। भाजपा ने महिला आरक्षण को परिसीमन (Delimitation) से जोड़कर महिलाओं के अधिकारों को वर्षों तक टालने का काम किया है।

ज्ञान चौधरी ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल जुमलों, दिखावे और प्रचार तक सीमित रह गई है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के असली मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, गैस संकट और महिलाओं के सम्मान  की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

29 minutes ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

1 hour ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

2 hours ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…

2 hours ago

डगशाई लिंक रोड पर 23.29 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…

3 hours ago