नशा तस्करी पर नालागढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 14.375 किलो चूरा-पोस्त बरामद

0
26

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

नालागढ़ क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव शेरावाली बगलैहड़ में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी के रिहायशी मकान से 14.375 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र कुमार, निवासी गांव शेरावाली बगलैहड़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करता था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को मजबूती मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here