Categories: Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक–2026 के समापन समारोह का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ),
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के फायर स्टेशन में आज 20 अप्रैल, 2026 को फायर सर्विस वीक–2026 का समापन समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर ने शिरकत की। साथ ही डिप्टी कमांडेंट, सीआईएसएफ़ श्री कौशलेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे ।

अपने संबोधन में मुख्यातिथि श्री राजीव कपूर ने फायर सर्विस कर्मियों की तत्परता, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि श्री राजीव कपूर फायर सर्विस वीक के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं – निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

फायर सर्विस वीक के दौरान फायर विंग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सप्ताह भर आयोजित विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। इसमें अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया, फर्स्ट एड तथा एलपीजी सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

5 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

5 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

5 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

13 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

13 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

24 hours ago