Categories: Uncategorized

नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: रामपुर पुलिस ने 9.31 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना रामपुर की टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान भराखड़, निराथ के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह (24 वर्ष), पुत्र श्री बग्गा सिंह, निवासी महादेव कॉलोनी, डाकघर सूरजपुर, रायपुर सियूड़ी, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना रामपुर में अभियोग संख्या 41/26, दिनांक 21.04.2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के तार किसी बड़े नशा नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

शिमला पुलिस का संदेश:
नशा तस्करी और इसके नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

5 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

5 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

5 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

13 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

13 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

24 hours ago