Categories: Uncategorized

जिला सिरमौर की ग्राम पंचायतों के लिए वोटर लिस्ट फाइनल

ददाहू (हेमंत चौहान,संवाददाता ),

नाहन 20 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर की समस्त ग्राम पंचायतों (पुनर्गठन/विभाजन से संबंधित ग्राम पंचायतों को छोड़कर) पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु अनुपूरक मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पुनरीक्षण अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी जिला सिरमौर द्वारा तैयार की गई अनुपूरक मतदाता सूचियों के संबंध में 10 अप्रैल तक उपायुक्त कार्यालय में कोई भी अपील प्राप्त नहीं हुई है।
प्रेस विज्ञप्ति- क्रमांक-43
नाहन 20 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर की समस्त ग्राम पंचायतों (पुनर्गठन/विभाजन से संबंधित ग्राम पंचायतों को छोड़कर) पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु अनुपूरक मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन आज 20 अप्रैल को कर दिया गया है।
उन्होंने जिला वासियों को सूचित करते हुए बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम (पुनर्गठन/विभाजन से संबंधित ग्राम पंचायतों को छोड़कर) किसी ग्राम पंचायत में शामिल होने से रह गया हो तो वह निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के दिनांक से पूर्व उपायुक्त कार्यालय में प्रारूप-2 पर आवेदन कर सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

5 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

5 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

5 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

13 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

13 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

24 hours ago