सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),
बद्दी के बसंती बाग क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे अचानक आग लगने की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर के ओवरहीट होने के चलते जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में पास खड़ी दो गाड़ियां आ गईं, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया।
गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों की पुष्टि की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…