ब्यूरो रिपोर्ट।
हिमाचल प्रदेश में मौसम जल्द करवट लेने वाला है। इस सप्ताह प्रदेश में गर्मी में इजाफा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।रविवार को भी प्रदेश के 8 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया। ऊना में पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं बरठी में 34.6 डिग्री और सोलन में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।राजधानी शिमला में सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक उछाल दर्ज किया गया, जिसके बाद अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और 23 अप्रैल तक तेज धूप खिलने की संभावना है।वहीं, 24 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के फिर सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…