जकातखाना-बनेर रोड पर अवैध खैर लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

0
35

बिलासपुर (मंदीप राणा , संवाददाता ),

दिनांक 14.04.2026 को कृष्ण कुमार Forest गार्ड बीट जकातखाना मो0नं0 8219153451 ने बजरिया दूरभाष थाना हजा पर सूचना दी जकातखाना से बनेर सड़क पर नटली धार के पास इसने पिक-अप गाड़ी नं0 HP693174 के चालक को पिक-अप उपरोक्त के साथ लकड़ी काटने वाले आरा के साथ पकड़ा है। मौका पर तस्दीक के दौरान 05 अदद खैर लॉग, 01 अदद लोहा आरा मय गाडी पिकअप नं0 HP693174 को कब्जा पुलिस में लिया जाकर मु0नं0 30/26 दिनांक 14/04/26 जुर्म जेर धारा 303(2), 3(5) BNS & 41, 42 IF ACT पंजीकृत थाना किया गया है। जो उपरोक्त मुकदमा में संलिप्त 04 आरोपी 1)मनीष कुमार पुत्र श्री प्रीतम गांव व डा0 लखनपुर तह0 सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0 व उम्र 35 साल, 2) संतोष कुमार पुत्र श्री बालक राम गांव पट्टा डा0 कल्लकर तह0 सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0 व उम्र 39 साल, 3)परमजीत ठाकुर पुत्र श्री श्याम लाल गांव जब्बल डा0 कुटैहला तह0 श्री नैना देवी जी जिला बिलासपुर हि0प्र0 व उम्र 35 साल, 4) जसपाल पुत्र श्री चैत राम गांव तुन्नू डा0 कल्लर तह0 सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0 व उम्र 38 साल को हस्वजाब्ता गिरफ्तार किया गया है। आगामी तफ्तीश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here