Categories: Uncategorized

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन।

सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। लोगों के लिए भगवान माने जाने वाले एक डॉक्टर का नाम इस नशा तस्करी मामले में सामने आया है।पुलिस थाना सदर नाहन ने 31 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो स्थानीय युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच के बाद अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।पुलिस जांच में सामने आया है कि हरिपुरधार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात डॉक्टर आदित्य शर्मा इस पूरे नेटवर्क में शामिल था। आरोप है कि डॉक्टर ने ही नाहन निवासी अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को हरियाणा के नारायणगढ़ से 6.68 ग्राम हेरोइन लाने के लिए भेजा था।जांच के दौरान पुलिस को डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनमें 9,180 रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और व्हाट्सएप चैट शामिल हैं। इन साक्ष्यों ने पूरे नेटवर्क की परतें खोल दी हैं।सूत्रों के अनुसार, आरोपी डॉक्टर पहले केंद्रीय जेल में भी तैनात रह चुका है और प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह लंबे समय से नशे का आदी था। उस पर खुद नशा करने और सप्लाई से जुड़े होने के भी गंभीर आरोप हैं।पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि नशा हरियाणा के नारायणगढ़ निवासी “विक्की” नामक व्यक्ति से खरीदा गया था, जिससे बड़े स्तर पर नशा तस्करी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल, आरोपी डॉक्टर को पुलिस रिमांड के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में नाहन की आदर्श केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।पुलिस अब इस पूरे मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और जल्द ही और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

7 hours ago

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…

8 hours ago

कैंची मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, टला बड़ा हादसा

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दून निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कैंची मोड़ पर उस…

9 hours ago

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर…

13 hours ago

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

1 day ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

2 days ago