Categories: Uncategorized

बिना FASTag टोल देना पड़ेगा महंगा, 10 अप्रैल से UPI भुगतान पर 25% अतिरिक्त शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 10 अप्रैल से बिना वैध और कार्यशील FASTag के टोल प्लाजा में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर निर्धारित शुल्क से 25 प्रतिशत अधिक राशि देनी होगी।यह नया नियम कीरतपुर-मनाली फोरलेन सहित देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू किया जाएगा। ऐसे में मनाली की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए यह आवश्यक हो गया है कि वे यात्रा से पहले अपने FASTag को सक्रिय और दुरुस्त रखें, अन्यथा उन्हें अतिरिक्त शुल्क का सामना करना पड़ेगा।अधिसूचना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग फीस (दर निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 में संशोधन किया गया है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई वाहन बिना वैध FASTag के टोल प्लाजा पर पहुंचता है और यूपीआई से भुगतान करता है, तो उसे निर्धारित शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी वाहन का टोल 100 रुपये है, तो ऐसे में चालक को 125 रुपये चुकाने होंगे।यदि कोई वाहन चालक निर्धारित नियमों के तहत भुगतान नहीं करता है, तो उसके खिलाफ नियम 14 के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है। सरकार का यह कदम टोल प्लाजा पर यातायात को सुचारु बनाने, नकद और वैकल्पिक भुगतान से होने वाली देरी को कम करने और FASTag आधारित डिजिटल प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार सभी टोल प्लाजा पर नियम लागू किए जाएंगे और वाहन चालकों को अपने FASTag को सक्रिय रखने की सलाह दी गई हैं

Himachal Darpan

Recent Posts

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

3 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

12 hours ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

14 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

24 hours ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

1 day ago

हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल तैयार! 20 अप्रैल के आसपास हो सकती है घोषणा, तीन चरणों में होंगे चुनाव

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो…

1 day ago